Monday, February 15, 2016

व्यंग : दिल्ली से आदमी सफ़ाई अभियान


               गांधी जी के तीन बंदरों का ज़िक्र तो आपने अक्सर सुना ही होगा। बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो और बुरा मत देखो। यह गांधी जी ने तब अंग्रेज़ी हुकूमत के द्वारन लोगों से कहा था। अब दिल्ली को नया गांधीगिरी करने वाला यो यो मैन मिल गया है। यो यो मैन की सरकार ने इसमें एक उपलब्धि और जोड़ दी है वह है बुरा मत सूँघो। अब आपको नाख़, कान, आँख और मुँह बंद करके चलना पड़ेगा। अगर विश्वाश न हो तो एक बार घर की बालकनी से झाँककर देखें। आपको तीन के बदले में चार बंदरों वाला फोर्मुला दिखेगा। यह सिर्फ़ दिल्ली की सरकार ने दिल्ली की जनता को यह सौग़ात में दिया है।

               एसा महान कार्य करने के लिए दिल्ली सरकार की जितनी भी तारीफ़ की जाय वह कम है। क्यूँकि दिल्ली को कूड़े में तब्दील करने का जो बेड़ा दिल्ली सरकार ने उठाया है वह शायद ही तीनों कालों में सम्भव हो पाता। लेकिन दिल्ली की झाड़ू वाली सरकार ने यह कारनामा कर के दिखलाया है। जगह जगह पर आपको कूड़े के ढेर देखने को मिलेंगे। अब आपको कुडा, कुडा घर में तलाश करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। हर घर के बाहर कुडा घर बनने लगा है। इस नेक काम के लिए मीडिया भी बहुत ख़ुश है अब उसे कूड़े पर रिपोर्टिंग के लिए कूड़े घर की दौड़ भाग नहीं करनी पड़ती है, सुबह सो कर जब उठते हैं तो बिना नाये धोए कंधे में कैमरा रख कर घर की बालकनी से ही दिन की न्यूज़ मिल जाती है। एसे में दिल्ली सरकार को साबासी देना तो बनता ही है।

15-2-2016 हरदौल वाणी में प्रकाशित 
            वहीं दूसरी तरफ़ देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान को लेकर देश विदेशों में ढोल पीट रहें हैं कि अभी स्वच्छ भारत मिशन हमने बस शुरू ही किया है जो बड़े ज़ोर शोरों से काम हो रहा है। इस नेक काम में दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की इस योजना में पूरा सहयोग दिया है, कुडा सफ़ाई का तो पता नहीं, पर हाँ आदमी सफ़ाई का कार्यक्रम ज़ोर शोरों से है। जगह जगह पर कूड़े से जो दुर्गंद फैल रही है उससे साँस लेने में बड़ी दिक़्क़त आ रही है लोगों का दम घुट रहा है अगर हाल यही रहा तो दिल्ली से आदमी मुक्त भारत का सपना जो यो यो मैन ने देखा है वह साकार होता हुवा नज़र आ रहा है।

           दिल्ली में इस योजना के प्रथम चरण लगभग लगभग सफल हो जाने के बाद यो यो मैन अब दूसरा चरण पंजाब में आदमी सफ़ाई कार्यक्रम करने के उत्साहित हैं। अब पंजाब में आदमी सफ़ाई अभियान। भास्कर जोशी'पागल'

No comments:

गेवाड़ घाटी