Tuesday, March 22, 2016

होरी खेलूं

होली की ढेरों ढेरों शुभकामनायें

होरी खेलें

होरी खेलें बाल गुलाल
द्वार लला खेलें हो होरी
आयो फागुन खेलें हो होरी
द्वार लला........

अबको फागुन चढ़कर बोले
होरी रे होरी खेलें हो होरी
नंद भवन में खेलें हो होरी
द्वार लला......

रंग रंगीले धूम मचाये
लाल गुलाल उड़ाए मतवारे
मस्ती की धुन में थिरके हो होरी
द्वार लला .......

लीला करे धरती और अम्बर
बदरा घुमड़ घुमड़ कर नाचे
गरज बरस कर खेले हो होरी
द्वार लला........
-भास्कर जोशी पागल
901384

No comments:

गेवाड़ घाटी